Hazaribagh News: कौलेश्वर महतो बने मनसा पूजा समिति के अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में चानो पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को मनसा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक की। इसमें पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया और कौलेश्वर महतो को अध्यक्ष चुना गया। ग्रामीणों से एकजुटता और सहयोग की अपील की गई ताकि मनसा पूजा भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Hazaribagh News: कौलेश्वर महतो बने मनसा पूजा समिति के अध्यक्ष

Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। चानो में मनसा पूजा के आयोजन को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर बुधवार को मनसा पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि डूमचंद महतो तथा संचालन रूपेंद्र कुमार महतो ने किया। इसमें चानो पंचायत के विभिन्न टोलों के ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में मनसा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूजा के सफल आयोजन को लेकर मनसा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कौलेश्वर महतो अध्यक्ष, राजा बाबू को सचिव तथा बैजनाथ महतो कोषाध्यक्ष चुने गए।

समिति ने मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष ने ग्रामीणों से आपसी सहयोग, भाईचारा एवं एकजुटता के साथ मनसा पूजा को सफल बनाने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: कौलेश्वर महतो बने मनसा पूजा समिति के अध्यक्ष