शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने कई स्थलों को देखा
हजारीबाग प्रतिनिधि। रोजबड स्कूल डीपूगढ़ा के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण से शुक्रवार की देर शाम लौट आए। इस दौरान छात्र-छात्राओं
हजारीबाग, प्रतिनिधि। रोजबड स्कूल डीपूगढ़ा के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण से शुक्रवार की देर शाम लौट आए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रांची के मछली घर, बटरफ्लाई पार्क, साइंस सिटी और पतरातू डैम का दौरा किया। छात्रों को प्रकृति, विज्ञान और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। मछली घर में छात्रों ने मछलियों की विविधता, उनके आवास और जीवन चक्र के बारे में गहराई से समझा। बटरफ्लाई पार्क में तितलियों की विभिन्न प्रजातियों और उनके पर्यावरणीय महत्व को समझा। छात्रों को बताया गया कि तितलियां किस प्रकार पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में मदद करती हैं। प्रकृति के इस खूबसूरत पहलू ने छात्रों को बेहद रोमांचित किया। साइंस सिटी में छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, भौतिकी और रसायन शास्त्र के प्रोजेक्ट्स ने छात्रों को काफी प्रेरित किया। यहां छात्रों ने वैज्ञानिक प्रयोगों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला। पतरातू डैम में छात्रों ने प्रकृति विशेषतः घाटी के अद्भुत सौंदर्य और जलविद्युत परियोजना के तकनीकी पहलुओं को करीब से देखा। छात्रों को बताया गया कि इस प्रकार के डैम जल प्रबंधन और ऊर्जा उत्पादन में किस प्रकार योगदान देते हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और प्रकृति व विज्ञान के प्रति जागरूक होने का एक अनोखा अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।