
हजारीबाग से होकर गुज़री छात्र अधिकार पदयात्रा
जेएलकेएम द्वारा डुमरी से शुरू की गई छात्र अधिकार पदयात्रा शुक्रवार को हजारीबाग जिले में पहुंची। सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने लंबित छात्रवृत्ति, परीक्षा परिणामों और सरकारी भर्तियों की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। आंदोलन का उद्देश्य सरकार को जगाना और हक़ की लड़ाई को जारी रखना है।
हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। लंबित छात्रवृत्ति भुगतान समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम द्वारा डुमरी (गिरिडीह) से शुरू की गई छात्र अधिकार पदयात्रा शुक्रवार को हजारीबाग जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। विष्णुगढ़ से रवाना होने के बाद पदयात्रा शनिवार को हजारीबाग पहुंची तो स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा में हजारीबाग, विष्णुगढ़, मांडू, बरकट्ठा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों छात्र-युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि छात्र हितों एवं झारखंडी मुद्दों पर संघर्ष रुकने वाला नहीं है। शीतकालीन सत्र में पार्टी सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो सदन में इन मांगों को जोरदार ढंग से उठाएंगे।

खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू की जाए, छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का तुरंत भुगतान,जेपीएससी/जेएसएससी/जेटेट की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम प्रकाशित किए जाएं,झारखंड सरकार प्रत्येक वर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी कर पालन सुनिश्चित करे,सभी सरकारी रिक्तियों को तुरंत भरा जाए,पदयात्रियों ने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने” का काम किया जा रहा है और हक़ की लड़ाई जारी रहेगी। केंद्रीय महासचिव दिनेश कुमार साहू, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय महासचिव लीलावती कुमारी, मांडू विस के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो, केंद्रीय संगठन महासचिव माही पटेल, जिला अध्यक्ष सरयू साव, पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल, बाघमारा विस के पूर्व प्रत्याशी दीपक रवानी, गोमिया विस पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो, बरकट्ठा विस पूर्व प्रत्याशी महेंद्र मंडल, डॉ. बसंती हेंब्रम, मुकेश कुमार महतो, अनिल कुमार, नंदलाल महतो, सुरेश कुमार, रामचंद्र राम, प्रेमचंद महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




