जवाहर नवोदय विद्यालय में आंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन
हज़ारीबाग में स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन द्वारा आंबेडकर जयंती पर ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई, जिसमें 100 प्रश्न शामिल थे। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

हज़ारीबाग,नगर प्रतिनिधि। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन द्वारा आंबेडकर जयंती के अवसर पर बीआर आंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा हजारीबाग स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। फाउंडेशन के संस्थापक बिपिन कुमार एवं निदेशक पंकज साव मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं डॉ भीमराव आंबेडकर से संबंधित कुल 100 प्रश्न शामिल थे।
प्रत्येक वर्ग से शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थापक बिपिन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाएं बच्चों के ज्ञान, समझ, तर्कशक्ति एवं समस्या समाधान क्षमता का आकलन करती हैं। वहीं निदेशक पंकज साव ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में समय प्रबंधन की आदत विकसित होती है।परीक्षा को सफल बनाने में पीएम श्री प्रोजेक्ट हेड गणेश शंकर, काउंसलर प्रियंका शर्मा तथा निदेशक पंकज साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


