ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागजिले के युवाओं के अधिकार छीनने में लगी है राज्य सरकार: पूर्व मंत्री

जिले के युवाओं के अधिकार छीनने में लगी है राज्य सरकार: पूर्व मंत्री

हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय स्थित मैदान में शुक्रवार को युवा अधिकार यात्रा को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री...

जिले के युवाओं के अधिकार छीनने में लगी है राज्य सरकार: पूर्व मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 05 Jan 2018 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय स्थित मैदान में शुक्रवार को युवा अधिकार यात्रा को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 11 जिलों में युवाओं से रोजगार के जो अधिकार छीने जा रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करती है।

ताकि स्थानीय लोगों को कम से कम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की नौकरी मिल सके। मौके पर बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि युवा अधिकार यात्रा निसंदेह प्रशंसा के लायक है। इसमें हर कांग्रेसी साथ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयशंकर पाठक ने कहा कि मोदी और रघुवर सरकार ने रोजगार मुहैया कराने का जो वायदा किया था वह झूठा साबित हुआ। सरकार नौजवानोंे को बेरोजगार बना रही है। सभा को एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष प्रकाश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, भीम कुमार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पुत्री अंबा कुमारी, इंटक नेता विनोद सिंह, अवधेश् सिंह, मिथलेश दुबे, अजय गुप्ता, निदेश सिंह राठोर, शशिमोहन सिंह, मो साजीद, सोनु वर्मा, लखराज सिंह, बिनोद यादव, डॉ प्रकाश, संतोष देव, गोविंद राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने अपने विचार रखे।

युवा अधिकार यात्रा रथ का हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस युवा अधिकार यात्रा रथ का स्वागत युवा कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रेली निकालते नगर भ्रमण करते हुए रथ को कांग्रेस ऑफिस तक पहुंचाया। स्वागत करनेवालों में कांग्रेस नेता सुरजीत नागवाला, दिलीप यादव, नीरज गुप्ता, संतोष गुप्ता, गुड्डू खान, मो वारिस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें