Hazaribagh News: बोन सेक्योर स्कूल में एसएसएसई परीक्षा सम्पन्न

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बोन सेक्योर स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई एसएसएसई परीक्षा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अब्दुल की देखरेख में हुआ संचालन हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हज

Hazaribagh News: बोन सेक्योर स्कूल में एसएसएसई परीक्षा सम्पन्न

Hazaribagh News: बोन सेक्योर स्कूल में एसएसएसई परीक्षा सम्पन्न बोन सेक्योर स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई एसएसएसई परीक्षाब्लॉक कोऑर्डिनेटर अब्दुल की देखरेख में हुआ संचालनहजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग बड़कागांव मार्ग स्थित मटुकद्वार स्थित बॉन सेक्योर स्कूल में एसएसएसई परीक्षा का सफल एवं शांतिपूर्ण समापन हुआ। परीक्षा के दौरान व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अब्दुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विद्यालय परिसर में परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से अनुशासन और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अब्दुल ने परीक्षा केंद्रों का लगातार जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रक्रियाएं बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी हों।

परीक्षा के सफल संचालन पर विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस दौरान परीक्षार्थियों में भी परीक्षा संपन्न होने के बाद खासा उत्साह देखा गया। समय पर प्रश्नपत्र वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के व्यवस्थित संकलन में केंद्राध्यक्ष व शिक्षकों का भी पूरा सहयोग रहा।फोटो कैप्शनएएम 5 एसएसएसई परीक्षा में शामिल विधार्थी

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: बोन सेक्योर स्कूल में एसएसएसई परीक्षा सम्पन्न