Hazaribagh News: तेज रफ्तार स्कार्पियो की पेड़ से टक्कर , कई घायल
Hazaribagh News: बड़कागांव में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो खजूर के पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है। पुलिस ने घायलों की मदद की है।

Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान के आगे मेगालिथ स्थल के पास शनिवार को सुबह लगभग छह बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खजूर पेड़ से जा टकराया । जिससे वाहन का अगल हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण व पुलिस पहुंची और घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। वहीं कुछ लोगों को प्राथामिक इलाज़ कर घर वापस भेज दिया गया ।
गंभीर रूप से घायलों में पुनम देवी, बिनोद राम, भारती कुमारी, रानी देवी एवं नंदनी कुमारी को हजारीबाग रेफर किया गया। जिसमें पुनम देवी पति सुरज राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है । परिजनों ने बताया कि रात्रि में फतहा से बारात बेती कल्याणपुर गया था वहां से शादी करवाकर वापस अपना घर फतहा जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घट गई। बड़कागांव थाना के एसआई अभिषेक प्रसाद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर ईलाज करवाने में त्वरित मदद की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


