घर में जा घुसा कंटेनर बड़ा हादसा टला, चालक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

एनएच-20 रांची-पटना मार्ग पर 15 माइल के समीप तेज रफ्तार कंटेनर एक घर में जा घुसा। चालक घायल हो गया, लेकिन घर में मौजूद लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद, आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घर के मालिक ने कहा कि अगर वाहन और अंदर आता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घर में जा घुसा कंटेनर बड़ा हादसा टला, चालक घायल

चुरचू, प्रतिनिधि। एनएच-20 रांची-पटना मार्ग पर 15 माइल के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। कंटेनर हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान 15 माइल के पास चालक संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे स्थित एक घर की बाउंड्री तोड़ते हुए दरवाजे तक जा घुसा। दोपहर का समय होने के कारण घर के सभी लोग अंदर आराम कर रहे थे। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घरवालों की कुशलक्षेम पूछी।

राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घर के मालिक नरम प्रजापति ने बताया कि अगर वाहन कुछ और अंदर घुस जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन बिजली तार से भी कंटेनर बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर चरही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चालक के सिर में चोट लगी, जिसका इलाज मांडू अस्पताल में कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।