मनरेगा योजना से निर्मित भवन को हस्तगत कराने का निर्देश
हजारीबाग में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की समस्याओं का समाधान किया। 650 केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। रिक्त सेविकाओं की चयन प्रक्रिया और कुपोषित बच्चों के उपचार पर भी चर्चा हुई।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त रिया सिंह, हजारीबाग की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। बैठक में शिप्रा सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उनके कि ओर से आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण में आ रही समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया। उनके मनरेगा योजना से निर्मित भवन को हस्तगत कराने का निदेश दिया गया। जिलान्तर्गत 650 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया है। पोषण ट्रैकर अन्तर्गत भवन से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को अद्यतन कराने, लाभुकों का आपार आईडी, आभा कार्ड में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने रिक्त सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को चयन करने का निदेश दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि कराने को कहा गया। परियोजना में चिन्हित अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केन्द्र में भर्ती करने एवं फोलोअप कराने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


