सब का कल्याण हो के महामंत्र के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ सह बरही महोत्सव संपन्न
बरही में शतचंडी महायज्ञ सह बरही महोत्सव का 16वीं वर्षगांठ भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। विधायक मनोज यादव ने भक्ति गीतों के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नौ दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं ने माता भगवती की पूजा की और स्थानीय कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सभी का दिल जीत लिया।

बरही प्रतिनिधि। सोमवार को शतचंडी महायज्ञ सह बरही महोत्सव का 16वीं वर्षगांठ महायज्ञ के पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। आचार्य पंडितों ने जगत जननी माता के जयकारे के साथ सभी लोगों के सुखी होने, सभी के निरोगी होने और सबों के कल्याण की कामना की। फाल्गुन पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक शतचंडी महायज्ञ और बरही महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवती देवी की पूजा अर्चना की। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। नौ दिवसीय मेला में महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी की वहीं बच्चों ने विभिन्न तरह के झुलों में झुलकर आनंद लिया।
महायज्ञ स्थल पर राज आर्यन का भक्ति गीतों का कार्यक्रम का आयोजन बरही प्रतिनिधि। समारोह के समापन की पूर्व संध्या महायज्ञ स्थल पर मां भगवती सेवा संस्थान के तत्वाधान में भक्ति गीतों का कार्यक्रम का आयोजन राज आर्यन ग्रुप ने किया। भक्ति गीतों के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि विधायक मनोज यादव ने मां भगवती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। राज आर्यन ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों से ऐसा शमा बांधा कि वातावरण श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज यादव ने कहा कि भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम उनकी परंपरा और संस्कृति को सहेजने का कार्य करते हैं। कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच देने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता जरूरी है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बनाए रखने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में से शामिल थे कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, बीडीओ जयपाल महतो, पूजा कमिटी के संरक्षक सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, संरक्षक सुरेंद्र रजक, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, पूजा कमिटी के अध्यक्ष बिपिन सिन्हा, बलराम केशरी, पंकज वर्णवाल, दीपक भगत, हितेश राज, ब्रजकिशोर ठाकुर, किशोर ठाकुर, अवधेश सिंह, कन्हैया सिंह, राजकुमार केशरी, अशोक केशरी, नवल किशोर सिंह, संजय यादव, रमेश श्रीवास्तव, सोनू केशरी, गौरव मिश्रा, मनीतोष यादव, आकाश राज, धर्मेंद्र सिंह समेत पूजा कमिटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



