बड़कागांव में 23 घंटा बिजली आपूर्ति रही बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

सोमवार को आई आंधी तूफान के कारण बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में 23 घंटे बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। पिछले 15 दिनों में बार-बार बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का समय पर भुगतान किया है, फिर भी उचित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही।

बड़कागांव में 23 घंटा बिजली आपूर्ति रही बाधित

बड़कागांव, प्रतिनिधि। सोमवार को आई आंधी तूफान में बिजली पोल को गिरने से बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में 23 घंटा बिजली गुल रही। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं से जूझना पड़ा। ज्ञात हो कि पिछले 15 दिनों में आंधी तूफान या बिजली इंस्ट्रूमेंट खराब हो जाने के कारण कई बार कई घंटे बिजली बाधित रहने के कारण कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली के बिल भुगतान में कभी भी हमलोग कोताही नहीं करते हैं और समय पर बिल का भुगतान कर देते हैं।

फिर भी जिस अनुपात में उपभोक्ताओ को बिजली मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए बड़कागांव प्रखंड में बरवाडीह के पास बन रहे बिजली ग्रिड निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है, जबकि बिजली ग्रिड के लिए 65 एमवीए का 2 ट्रांसफार्मर भी आ चुका है। विभाग को इस कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। ताकि उपभोक्ताओं को समुचित बिजली मुहैया हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।