खुटवाटांड़ में आंधी-पानी से उड़ गया घर का छप्पर, ईंट गिरने से महिला घायल
बरही के खुटवाटांड़ गांव में रात में आए आंधी-पानी से जुम्मन मियां के घर का छप्पर टूट गया। इस हादसे में उनकी पत्नी सगीरा खातून घायल हो गईं, जबकि एक बच्चा बाल-बाल बच गया। सगीरा का इलाज ग्रामीणों ने कराया और अब वह अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही हैं। पूर्व जिप प्रतिनिधि ने मदद की मांग की है।

बरही, प्रतिनिधि। बरही के विजैया पंचायत के खुटवाटांड़ गांव में रात में आयी आंधी पानी से जुम्मन मियां के घर का कारकेड का छप्पर टूट कर गिर गया जिससे जुम्मन मियां की पत्नी सगीरा खातून घायल हो गई। उसके साथ एक बच्चा भी था जो बाल बाल बच गया। सगीरा खातून बच्चे को लेकर चारपाई पर सो रही थी। घायल सगीरा खातून का इलाज ग्रामीणों ने कराया। घर का छप्पर उड़ने के बाद सगीरा खातून अपने गोतिया के घर पर रह रही है। बरही के पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम एवं मुखिया मंसूर अंसारी ने अंचलाधिकारी पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से घायल का इलाज कराने और आवास देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


