Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSevere Rainfall Causes House Collapse in Gaida Village Families Struggle for Shelter
बारिश से कच्चा घर गिरा, पूरा परिवार टूटे मकान में रहने को विवश

बारिश से कच्चा घर गिरा, पूरा परिवार टूटे मकान में रहने को विवश

संक्षेप: बरकट्ठा के गैड़ा गांव में अतिवृष्टि के कारण वासुदेव राणा का कच्चा घर गिर गया। परिवार मुश्किलों का सामना कर रहा है और उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के...

Fri, 18 July 2025 08:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गैड़ा गांव में अतिवृष्टि से वासुदेव राणा पिता स्वर्गीय यूगल राणा के कच्चा घर गिर गया। पूरा परिवार उस टूटे मकान में रहने को विवश है। बारिश में परिजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सबको पक्का मकान देने की योजना मुंह चिढ़ा रहा है।बताया जाता है कि वासुदेव राणा आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब है। वह अपने पत्नी और छोटे छोटे बच्चों व बहुओं के साथ टूटे घर में रहने को विवश है। इसका पूरा घर इस बारिश में कभी भी ढह सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कभी भी परिजन हादसे के शिकार हो सकते हैं। वासुदेव राणा अबुआ आवास, पीएम आवास योजना लेने की सारी अहर्ता रखता है। इसके बावजूद उसे अबतक आवास नहीं मिल पाया है। उसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लाभुक सूची में नाम रहने के बावजूद भी आवास नहीं मिला है। उसने कहा कि मुखिया से कई बार कहा लेकिन उन्होंने आवास के लाभ से वंचित कर दिया। उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय ने बताया कि गैड़ा गांव के गीता देवी पति इंद्रदेव ठाकुर आवास विहीन है। उसके पास घर नहीं होने के कारण दूसरे के घर में बच्चों के साथ रहने का मजबूर है। अबूआ आवास के सूची में गीता देवी का नाम है। लेकिन उसका लाभ उसे नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सरकारी आवास की अहर्ता नहीं रखते। उसे आवास दिया जाता है।