कुहासा के बीच ठंड से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
हजारीबाग में शुक्रवार शाम मौसम बदला, जिससे ठंड बढ़ गई। शनिवार को घना कुहासा छा गया, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हुई। अभिभावकों ने सुबह की ठंड और कुहासा के कारण बच्चों को घर से निकालना जोखिम भरा बताया। शिक्षकों ने उपस्थिति में कमी और स्वास्थ्य समस्याओं की बात कही। स्कूल का समय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी काफी बढ़ गई। शनिवार को तो प्रात: कुहासा इस कदर छा गया था कि 20 फीट की दूरी पर भी स्पष्ट कुछ दिखाई नही दे रहा था। लगातार बढ़ते कुहासा और कड़ाके की ठंड ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रात: से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण स्कूली वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी। वाहन का लाइट जला कर धीमी गति से रोड पर चलना पड़ रहा था। साइकिल या पैदल स्कूल जाने में भी काफी सतर्कता बरतते बच्चों को देखा गया।
ठंड के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे को अधिक परेशानी हो रही है। जिले के प्राइवेट स्कूलों में लगभग आठ बजे बच्चों को पहुंचना पड़ता है। इसके लिए उन्हें सात बजे से तैयार होकर स्कूल जाना पड़ता हैं। सरकारी स्कूल भी सुबह नौ बजे से संचालित होता है। इसके लिए बच्चों को पहले ही घर से निकलना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह-सुबह ठंड और कुहासा के बीच बच्चों को घर से निकालना जोखिम भरा हो गया है। रोड में वाहन ठीक से नजर नहीं आने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, खुले वाहनों और पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। शिक्षकों ने बताया कि ठंड की वजह से उपस्थिति में भी कमी आई है। बच्चों में सर्दी खांसी के मामले भी देखे जा रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




