ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागहजारीबाग में एक साथ मिले सात कोरोना पॉजिटिव

हजारीबाग में एक साथ मिले सात कोरोना पॉजिटिव

क्टिव मामले, चार लोग मुंबई से तीन रायगढ़ हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शुक्रवार को जिले में एक साथ रिपोर्ट में सात पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में लगातार कोविड 19 के मामले में वृद्धि हो रही है। पर...

हजारीबाग में एक साथ मिले सात कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 22 May 2020 11:17 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को जिले में एक साथ रिपोर्ट में सात पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में लगातार कोविड 19 के मामले में वृद्धि हो रही है। पर राहत की बात यह है कि सभी पॉजिटिव लोग पहले से कोरंटाइन किए गए हैं। डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सात लोगों में चार मुंबई से हजारीबाग तक है। जबकि तीन लोग रायगढ़ से चौपारण आए है। इनमें से एक व्यक्ति इचाक प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। वह 15 मई को मुंबई से हजारीबाग पहुंचा था। जबकि दूसरा व्यक्ति पदमा प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। वह मुंबई से 16 मई को हजारीबाग पहुंचा था। जबकि दो व्यक्ति सदर प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी है। दोनों 16 मई को मुंबई से हजारीबाग पहुंचे थे। इन सभी चार लोगो को सिलवार कोरंटाइन में रखा गया था। जबकि तीन व्यक्ति 18 मई को रायगढ़ से हजारीबाग पहुंचे थे। तीनों चौपारण प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। तीनों को सीएचसी चौपारण में रखा गया है। सभी सात संक्रमित पाए गए लोगों का सैंपल 19 मई को लिया गया था। सातों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढकर 40 पर पहुंच गयी है। खुशी की बात यह है कि इनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं और 18 स्वस्थ होने की कगार पर हैं। अब हजारीबाग मे कोरोना के 37 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी सात संक्रमितों को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। कोटसात लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को आयी है। जिनमें चार लोग सिलवार कोरंटाइन में और तीन लोग चौपारण सीएचसी में रखे गए हैं। डॉ भुवनेश प्रताप सिंह डीसी हजारीबाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें