पीजी अंग्रेजी विभाग में सेमिनार आयोजित
हजारीबाग के विभावि स्नाकोत्तर अंग्रेजी विभाग में एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें डॉ रिजवान अहमद ने प्लेटो के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और डॉ अहमद ने प्लेटो के...

हजारीबाग विभावि स्नाकोत्तर अंग्रेजी विभाग में शनिवार को विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अहमद की अध्यक्षता में यूनानी दार्शनिक प्लेटो पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें
छात्र छात्राओं ने प्लेटो के सिद्धांत पर बिचार रखे। इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ अहमद ने उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए प्लेटो के सिद्धांत पर विस्तृत व्यख्यान दिया । बताया कि यूनानी दार्शनिक ने अपने दर्शन से समाज और दुनिया को प्रभावित करने का काम किया है। कहा कि प्लेटो प्राचीन काल का एक महान दार्शनिक थे। जिसकी प्रसंगता आज की इक्कीसवीं सदी में भी है। उन्होंने प्लेटो एवं उनके शिष्य अरस्तू के दर्शन में समानताएं एवं असमानताएं का भी जिक्र किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


