Hazaribagh News: विज्ञान एवं गणित मेला में भैया बहनों ने दिखाई अपनी प्रतिमा
Hazaribagh News: विज्ञान एवं गणित मेला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिखाई अपनी प्रतिभा हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाबूगांव को

Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाबूगांव कोर्रा में बुधवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, सचिव राम बहादुर सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, पूनम रानी गुप्ता, मालवीय मार्ग के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाठक, प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल, महेंद्र राम, मनोज पांडे और प्रभारी आचार्य राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
प्रभारी राजकुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और गहरी सोच के बल पर आकर्षक विज्ञान एवं गणित के मॉडल तैयार किए हैं। आज जो बच्चे छोटे मॉडल बना रहे हैं, वही कल के वैज्ञानिक बनकर देश के विकास में अपना अहम योगदान देंगेमुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रांतीय योजना के तहत विद्या मंदिर में हर वर्ष ऐसे मेलों का आयोजन होता है, जहां बच्चे नए अनुसंधान और मॉडल तैयार करते हैं। यही छोटे प्रयास आगे चलकर शोध का विषय बनते हैं।
छात्रों का प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि गणित कोई कठिन विषय नहीं है, बस इसमें रुचि लेने की जरूरत है। सूत्रों को समझकर शोध करने वाले ये भैया-बहन अपने विद्यालय, माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। मेले के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं अब आगामी विभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा जाएंगे। संचालन आचार्या अल्पना सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन आचार्य शिव शरण ठाकुर ने किया विज्ञान एवं गणित के मॉडल तैयार करने वाले बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया।
फोटो कैप्शन
एएम 5 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबू गांव कोर्रा में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाती छात्रा

