सम्मान समारोह आयोजित

Apr 04, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कक्षा चतुर्थ की छात्रा समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उसे प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह आयोजित

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग की कक्षा चतुर्थ की बहन समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य लाल दास चौधरी, ऋचा प्रिया सिन्हा, बबीता देवी प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने वंदना सभा में शुक्रवार को समीक्षा कुमारी को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।