ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागसदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने देर रात शहर के थाने का किया औचक निरीक्षण

सदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने देर रात शहर के थाने का किया औचक निरीक्षण

वस्था का लिया जायजा हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति और मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार सोमवार की देर रात अचानक शहर में निकले। दोनों...

सदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने देर रात शहर के थाने का किया औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 03 Mar 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति और मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार सोमवार की देर रात अचानक शहर में निकले। दोनों वरीय पुलिस पदाधिकारी ने विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। शहर के सदर, लोहसिंघना, बड़ा बाजार, कोर्रा, महिला एवं मुफस्सिल थाना में सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। शहर के गलियों से लेकर मुख्य सड़कों पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में जहां भी कमी नजर आयी, दोनों डीएसपी ने संबंधित थानाप्रभारी को तलब करते इसमें सुधार का दिशा-निर्देश दिया। कम्युनिटी पुलिसिंग ध्यान रखते हुए होली एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। आते जाते राहगीरों से दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने नाम एवं पता पूछा। सुनसान रात में डर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। सरकारी बस स्टैंड में चहल-पहल दिखी। एक चौक पर गश्ती दल में शामिल एक पुलिस पदाधिकारी को मोबाइल चलाते देख डांट भी पिलाई। फटकार लगाते मोबाइल चलाने छोड़ ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। सदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने कई जगहों पर वाहन रोककर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों से कई जानकारियां ली। सदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि सोमवार की रात्रि और औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें