Hazaribagh News: गांधी जयंती पर डीएवी ने कराया रन फॉर डीएवी
Hazaribagh News: गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल ने 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।
गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग और जूनियर विंग की ओर से संयुक्त रूप से रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ
इसके बाद विद्यार्थी हजारीबाग झील स्थित ओपन थिएटर के पास पहुंचे, जहां श्रम पदाधिकारी रवि शंकर, स्थानीय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन दिनेश खंडेलवाल, हजारीबाग ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष मैया मुरारी, वर्ल्ड विजन न्यूज के संपादक अखौरी ब्रजेश सहाय, सीनियर विंग के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार और जूनियर विंग के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
दौड़ और पुरस्कार
पांच किलोमीटर की दौड़ में बालक-बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ट्रॉफी दी गई। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। आयोजन में खेल शिक्षकों सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार जताया।
हजारीबाग पी4-रन फॉर डीएवी में हिस्सा लेते डीएवी हजारीबाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी ।

