गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत के बीच डिलीवरी वाहन से सिलेंडर चोरी
हजारीबाग में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में, एक डिलीवरी वाहन से गैस सिलेंडर चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हजारीबाग। हमारे प्रतिनिधि शहर में एक ओर रसोई गैस की बढ़ती कीमत से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर गैस आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों को भी चोरी की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गैस सिलेंडर पहुंचाने गए एक डिलीवरी वाहन से सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार जनता गैस एजेंसी के एक डिलीवरी बॉय विजय ने बताया कि वह रविवार को गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए ओकनी मुहल्ला गया था। इसी दौरान उसकी गाड़ी से एक सिलेंडर चोरी हो गया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले की पहचान की जा सके।बताया
जाता है कि शहर में पहले भी घरों से गैस सिलेंडर चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं बंद थीं, लेकिन ताजा मामले ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


