मुख्यमंत्री पशुधन योजना और डीबीटी योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश 

Jan 08, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उपनिदेशक डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और बोकारो जिलों में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बकरा, सुकर, बत्तख, और मुर्गा पालन के बारे में जानकारी ली। सभी जिलों में वितरण और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना और डीबीटी योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश 

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि उत्तरी छोटानागपुर पशुपालन प्रमंडलीय कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और बोकारो जिला में चल रहे पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 22 23, 23 24 और 24 25 की योजनाओं का समीक्षा की। सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी से वित्तीय वर्ष 25 26 में लागू किए जाने वाले मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जानकारी ली। उन्होंने बकरा पालन, सुकर पालन, बत्तख पालन, ब्रायलर मुर्गा पालन पोल्ट्री फार्म जैसे योजनाओं की जानकारी ली। बैठक के बाद डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सातों जिला में लगभग 85 प्रतिशत वितरण की स्थिति पाई गई।

वही डीबीटी योजना मे 50 प्रतिशत वितरण पाया गया। सभी जिला पशु पालन अधिकारी को जोड़ा बैल वितरण योजना के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा गया। जो पूर्णता मुफ्त योजना है। यह 10 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को दिया जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया। सभी जिलों में पशुओं के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में हजारीबाग जिला के पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, रामगढ़ डॉ लाल बिहारी, चतरा डॉ जमालुद्दीन गिरिडीह डॉ दिलीप रजक, धनबाद डॉ बृजेश कुमार कोडरमा डॉ विनीता और बोकारो जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अजीत शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।