Hazaribagh News: विभावि में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

Hazaribagh News: हजारीबाग के विज्ञान भवन में स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ केदार सिंह और डॉ किशोर कुमार गुप्ता को विदाई दी गई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Hazaribagh News: विभावि में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

Hazaribagh News: हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि के विज्ञान भवन में बुधवार को स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की ओर से अवकाशप्राप्त शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने की। मौके पर जुलाई और अगस्त 2026 में अवकाश प्राप्त करने वाले हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता तथा डॉ केदार सिंह एवं जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इससे पूर्व संघ के सचिव डॉ गोविंद झा ने उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया ।कार्यक्रम में डॉ एचएन सिन्हा, डॉ एसके अग्रवाल, डॉ सरोज कुमार सिंह, डॉ कौशलेंद्र कुमार, प्रोफेसर तनवीर यूनुस, डॉ गंगानन्द सिंह, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ सुबोध कुमार सिंह 'शिवगीत', डॉ सुनील कुमार दुबे, प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ विनीता बनकीरा ने सभा को संबोधित कर अवकाश प्राप्त शिक्षकों के साथ के अपने अनुभवों को साझा किया।

अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ केदार सिंह एवं डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने अपने-अपने सेवा जीवन में सहयोग के लिए सभी साथियों के प्रति आभार जताया। अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संघ के पूर्व सचिव डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: विभावि में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित