पिपराडीह गांव एवं अन्य स्थानों में नाली निर्माण की मांग

Mar 02, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

बड़कागांव के नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव में नाली न होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और कई घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

पिपराडीह गांव एवं अन्य स्थानों में नाली निर्माण की मांग

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव के मुख्य सड़क पर नाली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बहाए जा रहे है। तो कई घरों मे पानी घुस जा रहा है। जिसके कारण लोगों को बदबू एंव कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नयाटांड़ पंचायत के मुखिया लीलावती देवी , पंसस प्रभु राम, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, साढ पंचायत के पूर्व मुखिया भीखन महतो ने कहा कि हम लोगों ने जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिया था।

जिस पर ग्रामीण विशेष प्रमंडल के द्वारा ग्राम पिपराडीह लिटिल फ्लावर स्कूल से जगदीश प्रजापति के घर तक 300 मी नाली निर्माण, सांढ पंचायत ग्राम फोरम में शिवाडीह मुख्य पथ से गढाधारी होते हुए पूरन महतो के घर तक पीसीसी गार्डवाल निर्माण एवं बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ से खेरवा टील्हा तक पीसीसी गढ़वाल एवं नाली निर्माण के लिए एस्टीमेट भी बनाया गया। परंतु अब तक कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। जिसके कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पिपराडीह के ग्रामीणों ने कहा कि जन समस्या का हल नहीं हुआ तो हम लोग सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।