स्थानीय भाषाओ की मान्यता देने की मांग उठायी

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक हुई, जिसमें स्थानीय भाषाओं की संवैधानिक मान्यता पर चर्चा की गई। महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि झारखंड में स्थानीय बोलियों के लिए जन आंदोलन होते रहते हैं। बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने भाषाओं के अध्ययन पर जोर दिया।

स्थानीय भाषाओ की मान्यता देने की मांग उठायी

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्थानीय भाषाओ की मान्यता पर चर्चा हुई। झारखंड प्रदेश में दिलानेखतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा की झारखंड प्रदेश में स्थानीय बोलियों की संवैधानिक मान्यता के लिए यदा-कदा जन आंदोलन होता रहता है। 4 कोस पर पानी बदले 8 कोस पर बोली। झारखंड आंदोलन के महानायक डॉक्टर बी,पी केसरी विश्वविद्यालय स्तर पर यहां के जन भाषाओं के उपर अध्ययन सुनिश्चित कर चुके हैं। बैठक में महेश विश्वकर्मा, रामचंद्र राम मुखिया ‌, सुरेश महतो, बोधी सा़ंव, मेघन मेहता, अमर कुमार, मो् फखरुद्दीन, तनवीर अहमद, सुनीता कच्छप, कुंती देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी, किशोरी प्रसाद मेहता, अशरफ अली, शोएब अंसारी, बबलू मेहता आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।