सर्वर डाउन और नेटवर्क फेल होने से नहीं हो पा रहा है राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

बरही के राशन दुकानदारों ने सर्वर डाउन और नेटवर्क फेल होने की शिकायत की है, जिससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है। डीलरों के पास धीमी 2 जी पोश मशीनें हैं, जिससे राशन वितरण में...

true

बरही, प्रतिनिधि। बरही के राशन दुकानदारों ने शिकायत की ही कि सर्वर डाउन रहने और नेटवर्क फेल रहने के कारण जिला आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित लाभुकों का ई- केवाईसी नहीं हो पा रहा है। बरही प्रखंड जन वितरण प्रणाली डीलर संघ के अध्यक्ष डोमन पांडे ने बताया कि 5 जी नेटवर्क के जमाने में डीलरों के पास 2 जी का पोश मशीन है। इतना स्लो नेटवर्क है कि राशन वितरण करना भी मुश्किल होता है। बताया कि बरही प्रखंड में कार्डधारियों का कुल यूनिट 1,18603 है। इसमें 16386 पीएच कार्ड का 84524 युनिट, 4228 अन्त्योदय कार्ड का 19426 युनिट तथा 3796 ग्रीन कार्ड का 14653 युनिट है। जन वितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से कार्डधारकों का ई केवाईसी किया जाना है। अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। 2 जी ई-पोश मशीन इतना स्लो है कि समय सीमा पर सभी कार्डधारियों का ई केवाईसी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से 4 जी पोश मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh Newsसर्वर डाउन और नेटवर्क फेल होने से नहीं हो पा रहा है राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी