Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsRampant Destruction by Wild Elephants in Vishnugadh Farmers Demand Action
हाथियों के झुंड ने घर को किया ध्वस्त, फसलें रौंदी

हाथियों के झुंड ने घर को किया ध्वस्त, फसलें रौंदी

संक्षेप: विष्णुगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाल ही में हाथियों ने एक बंद घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और किसानों की धान की फसलें भी रौंद डालीं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग...

Mon, 15 Sep 2025 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात्रि में झुंड से भटके जंगली हाथियों ने एक बार फिर तबाही मचाई। इस बार हाथियों ने हेठली बोदरा की पहाड़ी के पास स्थित एक बंद घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि वह घर नोखलाल पंडित का था। हालांकि घटना के समय उक्त घर में कोई नहीं था। वहीं, हाथियों ने सरयू यादव की बॉउंड्री को ध्वस्त करने के अलावा कन्हाय यादव, हरि यादव, रमेश यादव, महेश यादव आदि के खेतों में लहलहा रहे धान की फसलों को रौंद डाला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण हाथियों द्वारा लगातार हो रहे नुकसान के मद्देनजर वन विभाग से हाथियों को खदेड़े जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि विष्णुगढ़ में बीते एक सप्ताह पूर्व 26 हाथियों के झुंड पहुंचा है। जिसने गैड़ा, हेठली बोदरा, बकसपुरा, बनासो, नागी आदि इलाके में तबाही मचाई। बीते रविवार को उक्त झुंड में से चार व्यस्क तथा एक बच्चा हाथी भटक कर पुनः हेठली बोदरा पहुंच गया। जो इस क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। हाथियों के झुंड द्वारा ग्रामीणों को लगातार हो रहे नुकसान पर भाकपा माले के पूर्व प्रखंड सचिव जानकी शर्मा ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। कहा है कि हाथियों के उत्पात से न सिर्फ ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है बल्कि ग्रामीण दहशत में रहने को विवश हैं। इसके अलावा हाथियों के आने पर पूरी रात उस क्षेत्र की बिजली बाधित कर दी जाती है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को इलाके से खदेड़े जाने के साथ प्रभावितों के लिए मुआवजा की मांग की है।