पंचमाधव में सुंदर झांकी, जुलूस के साथ अनुशासन का पालन करने वाले अखाड़ों को किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बरही के पंचमाधव में रामनवमी महासमिति द्वारा रामनवमी मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों के अखाड़ों ने सुंदर झांकियां और पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया, जिसमें हिंदुस्तान क्लब सलोन को प्रथम स्थान मिला। इस समारोह में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पंचमाधव में सुंदर झांकी, जुलूस के साथ अनुशासन का पालन करने वाले अखाड़ों को किया गया सम्मानित

बरही प्रतिनिधि। बरही के पंचमाधव में सुंदर झांकी, जुलूस के साथ अनुशासन का पालन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया। पंचमाधव में रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया था। महासमिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की थी। बसरिया, कोलंगा, शिवपुर, धोबीयाडीह, सलोन,जरहिया समेत विभिन्न गांवों के अखाड़े अपने-अपने दल के साथ पहुंचे थे। सभी अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक झांकियों और पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन लोगों को आनंदित किया। रामनवमी महासमिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ झांकी और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिंदुस्तान क्लब सलोन को प्रथम स्थान दिया गया। द्वितीय स्थान शिव शक्ति क्लब शिवपुर को मिला और तृतीय स्थान रामनवमी अखाड़ा जरहिया को प्रदान किया गया। इसके अलावा बसरिया, धोबीयाडीह और कोलंगा के अखाड़ों को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेता अखाड़ों को अंगवस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, सचिव बसंत रजक, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, बसरिया पंचायत की मुखिया नीलम देवी, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।