वीरांगनाओं ने किया कला का प्रदर्शन, बुलेट पर सवार होकर शहर का भ्रमण
ढोल नगाड़े की गूंज से वातावरण हुआ गुंजायमान, बीर बजरंगी और जय श्रीराम का लगता रहा नारा, बजते रहे भक्ति के गीत

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि। महापर्व रामनवमी महोत्सव साल दर साल इसकी खूबसूरती में अब और निखार आता जा रहा है। परंपराओं को बदलते समय के साथ रामभक्तों के द्वारा अपडेट किया जा रहा है। सोमवार को इसकी एक बानगी उस समय देखने को मिली । जब महापर्व पंचमी के मौके पर शहर और बाहरी राज्यों की वीरांगनाएं ढोल बजाती बुलेट पर सवार हाथों में त्रिशूल और माथे पर केसरिया पट्टी बांध कर जब शहर के मुख्य मार्गों पर उतरी तो उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अध्यात्मिकता को आधुनिकता का रंग देकर शौर्य को एक नया स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की गई।
सनराइज ग्रुप की ओर से आयोजित उक्त शोभायात्रा कालीबाड़ी से आरंभ होकर शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में पुरुषों से अधिक महिलाएं, युवक, युवतियां और शहर के गणमान्य लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम और भगवान श्री हनुमान जी के उद्घोष करते नगर भ्रमण किया। इसके पीछे सैकड़ों महिलाओं का एक और समूह हाथ में केसरिया झंडे लिए राम धून पर थिरकते और भगवान जयश्री राम की जयकारा करते पूरे नगर को अध्यात्म नगरी में तब्दील कर दिया। वीरांगनाओं ने ऐसा ढोल बजाया की डीजे भी फीका पड़ गया। रण वाद्य की वीरांगनाओं ने जो करतब दिखाई की लोगों में उत्साह के साथ जोश को हाई कर दिया। लोग कहते हैं कि यह महापर्व के उत्साह की एक छोटी सी झांकी थी। इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार की रामनवमी कितनी ऎतिहासिक होगी। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं को झंडा चौक, बिहारी दुर्गा स्थान आदि स्थानों पर शर्बत व पेयजल पीलाकर स्वागत किया गया। आयोजकों की बड़ी युवा टीम ने इस भव्य शोभायात्रा को अनुशासित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कड़ी मशक्कत की।फोटो शोभायात्रा वन 1 से 7कैप्शन फोटो में ही
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


