Hazaribagh News: भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल को बांधी राखी

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: हजारीबाग में रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर राखी बांधी और पारंपरिक रीति से तिलक किया। सांसद ने बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बहन-भाई के रिश्ते की महत्वता बताई और सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Hazaribagh News: भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल को बांधी राखी

Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की बहनों ने सांसद सेवा कार्यालय परिसर में सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक और आरती कर रक्षासूत्र बांधा तथा सांसद का मुंह मीठा कराया। उन्होंने सांसद के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यश और कीर्ति में वृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने महिला मोर्चा की बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बहनें अनमोल होती हैं। उन्होंने कहा कि वे आजीवन बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।

सांसद ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद मनीष जायसवाल को बांधी राखी