हर्षोल्लास से की गयी राह बाबा की पूजा

Feb 28, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बरही के गुड़ियो गांव में पासवान समाज ने इष्टदेव राह बाबा की पूजा हर्षोल्लास से की। पूजा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बराकर नदी से जल लाकर पूजन स्थल पर कलश स्थापित किया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न परंपराओं का पालन करते हुए पूजा की, जिसमें भक्ति की परीक्षा भी शामिल थी।

हर्षोल्लास से की गयी राह बाबा की पूजा

बरही, प्रतिनिधि। बरही के गुड़ियो गांव में पासवान समाज के इष्टदेव राह बाबा की हर्षोल्लास से पूजा अर्चना की गई। पासवान समाज के लोगों ने भव्य आयोजन किया था। पूजा के पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। गांव की महिलाओं ने कलश उठाकर बराकर नदी तिलैया जलाशय से कलश में जल भरा और पूजन स्थल पर पहुंची। कलश स्थापना के बाद मुख्य पुजारी और सहयोगियों ने पूजा अर्चना शुरू की। राह पूजा के पहले दिन श्रद्धालु नहाय खाय के साथ दूसरे दिन उपवास करते हैं और तीसरे दिन पूजा विधि विधान के साथ सम्पन्न होता है। भक्त धारदार तलवार पर चलकर, दहकते अंगारों पर चलकर और खौलते दूध के कड़ाह से सिक्का निकालकर अपनी भक्ति की परीक्षा देते हैं।

इस मौके अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कैयूम ,पूर्व मुखिया दशरथ यादव ,समाज सेवी मंसूर आलम सहित पासवान समाज के सैकड़ों महिला पुरूष बच्चे ग्रामीण शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।