एक हफ्ते के अंदर ही सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुली पोल
बहेरा पंचायत के फुसरी चौक से कजरी उप स्वास्थ्य केंद्र तक 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से हुआ था। एक सप्ताह में ही सड़क की गुणवत्ता खराब हो गई, जिससे ग्रामीणों ने मुखिया देवकी महतो से शिकायत की। संवेदक पर जल्दबाजी में काम करने और मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

चरही, प्रतिनिधिप्रखंड की बहेरा पंचायत अंतर्गत फुसरी चौक से कजरी उप स्वास्थ्य केंद्र तक डीएमएफटी मद से 500 मीटर तक कालीकरण सड़क निर्माण पिछले हफ्ते पहले ही किया गया है। महज सप्ताह भर बीतने के बाद ही सड़क की गुणवत्ता की पोल खुल गई। सड़क के बीचो-बीच किया हुआ पिच पैरों से ही उखड़ जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया देवकी महतो से किया। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा रात के अंधेरे में जैसे- तैसे काम करके जल्दबाजी में सड़क निर्माण का कार्य को पूरा किया गया। जिस गुणवत्ता और मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य होने थे।
उसका कोई अनुपालन नहीं किया गया। साथ ही सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य भी अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। बहेरा मुखिया देवकी महतो ने इसकी लिखित शिकायत हजारीबाग उपायुक्त से की है। मुखिया देवकी महतो ने बताया कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण का प्राक्कलित राशि भी बोर्ड पर नहीं दर्शाया गया है। जबकि कोई भी योजना में योजना का नाम और उसके सारे विवरण तथा प्राक्कलित राशि शिलापट्ट पर दर्शाया जाता है। जेई और संवेदक के द्वारा मिलीभगत कर सड़क को जैसे- तैसे बनवाकर लीपापोती किया गया है। जो जांच का विषय है।चरही पी1 फुसरी चौक में बने कालीकरण सड़क पर सड़क के बीचों बीच पैरों से ही उखड़ जा रहे हैं पिच।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


