हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विष्णुगढ़ में बंद असरदार

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में पूरे प्रखंड में बंद का आयोजन किया गया। दुकानों, निजी स्कूलों और कॉलेजों ने स्वेच्छा से बंद रखा। भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की अपील की।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विष्णुगढ़ में बंद असरदार

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के विरोध में पूरे विष्णुगढ़ प्रखंड में बंद काफी असरदार रहा। न्याय की मांग को लेकर प्रखंड के बाजार की सभी दुकानें, निजी स्कूल, कॉलेज एवं अन्य प्रतिष्ठान सुबह से शाम तक स्वतः स्फूर्त बंद रहे। सोमवार को भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और एनएच 522 को जाम कर दिया। जिसके वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ। हालांकि बाद में जाम हटा लिया गया। जिसके बाद परिचालन सामान्य हो गया। सातमील मोड़, हॉस्पीटल चौक तथा अखाड़ा चौक में घटना के विरोध में लोगों ने उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रखंड के नवादा, बनासो समेत गांव-देहातों में भी बंद का व्यापक असर दिखा। पूरे बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कामकाज ठप रहे। सुबह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, लेकिन दुकानदारों ने पहले ही का समर्थन देते हुए शटर गिरा रखे थे। सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से हुए, मगर लोग नदारत दिखे। सुबह में बंद को सफल बनाने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। जिसमें मुख्य रूप से चंद्रनाथ भाई पटेल, भुवनेश्वर पटेल, राजू श्रीवास्तव, अजय मंडल, सुनील अकेला, बिनोद सिंह और दीपू अकेला शामिल रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कहा कि यह आंदोलन तब तक थमेगा नहीं जब तक इस राक्षसी कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदे सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।