धनवार के मुखिया ने ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर धर्मांतरण का किया विरोध
बरही के धनवार पंचायत में मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने ईसाई धर्म में धर्मांतरित करने के खिलाफ विरोध किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों को रोकने की अपील की। मुखिया ने जबरन धर्मांतरण को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

बरही प्रतिनिधि। बरही के धनवार पंचायत में लोभ लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांन्तरित करने का मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने विरोध किया है। बरही के धनवार पंचायत क्षेत्र के कोरियाडीह में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हुए। लोगों को धर्म परिवर्तन से जुड़ी किसी भी गतिविधि को पंचायत क्षेत्र में न करने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने संबंधित लोगों को समझाया और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत की भूमि पर किसी भी तरह का जबरन, लालच देकर या भ्रम फैलाकर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं तो पंचायत स्तर पर कड़ा विरोध किया जाएगा। उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है, लेकिन समाज में फूट डालने वाले कार्यों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुरेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार, अनिल प्रसाद, बसंत प्रसाद, उमेश प्रसाद, विकास कुमार, दिवाकर प्रसाद कुशवाहा, मोहन प्रसाद, किशोर प्रसाद, सुभाष प्रसाद, विशेश्वर महतो, लवकुश कुमार, चंदन कुमार, जागेश्वर कुमार, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




