Hazaribagh News: अफीम तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
Hazaribagh News: हथिया बाबा मंदिर के समीप पुलिस और अफीम तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ मामले में चौपारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्

Hazaribagh News: चौपारण,प्रतिनिधि । हथिया बाबा मंदिर के समीप पुलिस और अफीम तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में चौपारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए तस्कर अजय कुमार सिंह को हजारीबाग सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश हर्ष राज उर्फ ऋतिक कुमार, पिता राजकुमार दांगी, चतरा तथा बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के काहूदाग निवासी सोनू कुमार, पिता संजय कुमार पाली के रूप में हुई है। जबकि घायल अजय कुमार सिंह भी गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित चापी गांव का रहने वाला है。
10.1 किलो अफीम बरामद
पुलिस की कार्रवाई में तस्करों के पास से 10 किलो 100 ग्राम अफीम और अफीम कट बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
तस्करी के अंतरप्रांतीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी। इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायरों और अन्य गिरोहों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों को भी बेनकाब किया जाएगा।


