तक्षक एप के तहत कटकमदाग पुलिस का चला वाहन चेकिंग अभियान

Dec 13, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

कटकमसांडी में कटकमदाग पुलिस ने रक्षक एप्प के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में, ड्राइवरों को सीट बेल्ट और बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। यह अभियान सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन के लिए किया गया। पुलिस ने हेलमेट पहनने की अपील की है।

तक्षक एप के तहत कटकमदाग पुलिस का चला वाहन चेकिंग अभियान

कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग पुलिस ने रक्षक एप्प के तहत शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में, फोर और टू व्हीलर वाहनों की जांच की गई। ड्राइवरों को सीट बेल्ट लगाने और बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। यह अभियान सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन के लिए किया गया।इसके तहत फोर एवं टू व्हीलर कई वाहनों की जांच की गई। फोर व्हीलर वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाकर चलने की हिदायत दी गई। बाइक चालकों के हेलमेट व डिक्की की जांच की गई।

बगैर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों की फटकार लगाई गई और हमेशा हेलमेट लगाकर चलने का निर्देश दिया गया।बगैर हेलमेट के बाइक चलने वालों ने फिर एक बार लोकल का हवाला दिया है। जिसपर पुलिस ने फटकार भी लगाई है। पुलिस का कहना था कि जब भी बाइक से चलें हेलमेट पहनना नहीं भूलें। इसे अपनी आदत में शामिल कर लें। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि रक्षक एप्प के तहत वाहन चेकिंग अभियान संचालित होता रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर बाइक और सीट बेल्ट लगाकर फोर व्हीलर चलाने की अपील की है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है। बताया जाता है कि रक्षक एप्प पुलिस का एक मोबाइल एप्प है। जिसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा बढ़ाना और पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार करना है। यह एप्प पुलिस कर्मियों को अपराध और अपराधियों की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है। साथ ही गश्ती दल के निगरानी में मदद करता है। इसके अलावा एप्प का अन्य कई कार्य भी है। चेकिंग अभियान में एएसआई मनोज कुमार , रमेश सिंह , संतोष कुमार , मनोज आर्या सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;