नए पेट्रोलिंग वाहनों के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mar 15, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

रामनवमी त्योहार के मौके पर पुलिस ने 16 नए पेट्रोलिंग वाहनों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च संवेदनशील क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए किया गया। थाना प्रभारी ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

नए पेट्रोलिंग वाहनों के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

इचाक प्रतिनिधि । रामनवमी त्योहार पर नए पेट्रोलिंग वाहन मिलने के बाद पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखने का पैगाम दिया। ईद रामनवमी और बासंती दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस की ओर से थाना परिसर से रविवार को 16 नए पेट्रोलिंग वाहनों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह संवेदनशील इलाके जैसे इचाक बाजार होते हुए दर्जी मोहल्ला, डुमरांव, इचाक मोड़, कारी माटी समेत आधा दर्जन गांव में घूम कर लोगों को त्यौहार में आपसी सौहार्द बनाए रखना की अपील की। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले चंद लोगों को पुलिस गोपनीय स्तर से चिन्हित कर रही है।

ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कवायत में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों,समाजसेवियों और गणमान्य लोगों से पुलिस प्रशासन को मदद का अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।