सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस से हुई झड़प की विधायक ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

Jan 31, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस से हुई झड़प की विधायक ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस से हुई झड़प की विधायक ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

बरही प्रतिनिधि। बरही के बरसोत में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस से हुई झड़प में 10 लोगों की गिरफ्तारी, 11 नामजद और 100 अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। विधायक मनोज कुमार यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्दोषों को न्याय मिल सके। शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार यादव बरसोत गांव पहुंचे और घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों ने विधायक को बताया कि पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को इस मामले में फंसा रही है। 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई वहीं 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया और 100 अन्य पर मामला दर्ज हुआ है।

पूरे गांव में भय और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि बिना समुचित और निष्पक्ष जांच के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो न्याय के खिलाफ है। विधायक मनोज कुमार यादव ने बरसोत से ही डीएसपी अजीत कुमार विमल और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार से मोबाइल फोन बात की। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाया नहीं जाना चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा, वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे। विधायक ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि सच्चाई के आधार पर कार्रवाई करे, न कि निर्दोषों को परेशान किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;