पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी को दबोचा
बिहार से झारखंड आ रहे पीएलएफआई संगठन के पूर्व सदस्य को गुप्त सूचना पर टीम बनाकर पुलिस ने अचलेश कुमार सिंह पिता स्व.बबन सिंह ग्राम कौसर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान को आर्म्स के साथ पकड़ा। थाना प्रभारी...
बिहार से झारखंड आ रहे पीएलएफआई संगठन के पूर्व सदस्य को गुप्त सूचना पर टीम बनाकर पुलिस ने अचलेश कुमार सिंह को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने पूर्व नक्सली सदस्य को थाना कांड संख्या 350/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हजारीबाग जेल भेज दिया। पकड़े गए नक्सली पर रामगढ़ जिले के विभिन्न थानों में अपहरण और आर्म्स का कई मामले दर्ज है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर टीम में सअनि दयानंद सरस्वती, शिवादत्त त्रिपाठी, प्रशिक्षु दारोगा शशि भूषण कुमार, मनीलाल मंडल, जय कुमार, जैप सात सशस्त्र बल के जवान ध्रव कुमार सिंह, मनजय कुमार, देवेंद्र कुमार दुबे और चालक अजित कुमार को शामिल कर समेकित चेकपोस्ट चोरदाहा और दनुआ घाटी में इंतजार करने लगे। करीब शाम छह बजे एक काला रंग का बिना नंबर का बाइक आते दिखाई दिया। पुलिस जवानों ने जब बाइक रोकने का इशारा किया तो सवार दोनों ने बाइक मोड़कर पीछे की ओर भागने का प्रयास किया, जिससे बाईक की गति धीमी हुई तो जवान ने दौड़कर पकड़ लिया। पीछे का व्यक्ति जवान के साथ में आकर गिर गया जबकि बाइक चला रहा युवक भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति अचलेश के कमर से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा और पैंट के पॉकेट से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने भागने वाले का नाम बबलू पासवान पतरातू, रामगढ बताया। पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया।