इचाक पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
इचाक पुलिस ने बंधुआ गांव के कुलेश्वर गिरी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। कुलेश्वर पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ मार्च को एक घर में ताला तोड़कर कांसा, पीतल के बर्तन, जेवर और नगदी चुराई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इचाक प्रतिनिधि इचाक पुलिस ने बंधुआ गांव के कुलेश्वर गिरी, चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा कुलेश्वर गिरी द्वारा चुराए गए सामान को पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर लिया है। कुलेश्वर के खिलाफ इचाक थाना कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया था। जिसमें उसी गांव के गृहस्वामी ने कुलेश्वर पर घर का ताला तोड़कर कांसा पीतल के बर्तन, जेवर और नगदी चोरी कर लेने का आरोप लगाया था। कुलेश्वर ने चोरी की घटना को अंजाम आठ मार्च की रात अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिया था। पुलिस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।
पुलिस ने दावा किया है कि शेष नामजद चोरों को एक-दो दिन में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


