चार एकड़ में अफीम की फसल को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नष्ट

Feb 12, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

चौपारण पुलिस और वन विभाग ने नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान में सफलता पाई है। मोरेनिया और बर्दाग के जंगलों में 04 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया गया। एक मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर अवैध खेतों का पता लगाया गया।

चार एकड़ में अफीम की फसल को  पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नष्ट

चौपारण प्रतिनिधि। पुलिस और वन विभाग द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत अंतर्गत मोरेनिया और बर्दाग के जंगलों में लगभग 04 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए एक मुख्य तस्कर की निशानदेही पर सफलता मिली है। मोरेनिया के जंगलों में खेती करने वाले इस तस्कर को चौपारण पुलिस ने 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने उन सटीक ठिकानों का खुलासा किया, जहां अफीम की खेती की जा रही थी।

दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में छिपी अफीम की खेती को पकड़ने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन कैमरों के जरिए जंगलों का सर्वेक्षण किया गया, जिससे सघन झाड़ियों के बीच छिपे इन अवैध खेतों को चिन्हित करना आसान हुआ। मौके से अफीम की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 10 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दिए गए। अभियान में शामिल अधिकारी: बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन, वनपाल सरवन कुमार व संटू कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अफीम तस्करी का मास्टरमाइंड दुलार सिंह गिरफ्तार: चौपारण पुलिस ने अफीम की खेती और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 48/25 के मुख्य आरोपी दुलार सिंह पिता स्व. चिंतामन सिंह, ग्राम मोरेनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दुलार सिंह लंबे समय से अवैध अफीम की खेती करने और करवाने में संलिप्त था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।