Hazaribagh News: फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Hazaribagh News: केरेडारी थाना क्षेत्र में पगार ओपी पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को जोरदाग गांव में की गई, जहां अभियुक्त बिगा पासवान की पहचान की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को विधिवत रूप से अंजाम दिया है।

Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि । केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश के आलोक में विधिवत इश्तेहार चिपकाकर कार्रवाई की। पुलिस की यह कार्रवाई शनिवार को जोरदाग गांव में की गई है। पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल के अनुसार फरार अभियुक्त की पहचान बिगा पासवान उर्फ बिगुल पासवान, पिता जागेश्वर पासवान, ग्राम जोरदाग, थाना पगार ओपी, प्रखंड केरेडारी, जिला हजारीबाग के रूप में की गई है।


