ढिबरी युग में जीने को मजबूर हो गए लोग: अशोक यादव
अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि हेमन्त की सरकार के कार्यकाल में उद्योग धंधे बिजली की आंख मिचौली से चौपट हो गए...

हजारीबाग वरीय संवाददाता
अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि हेमन्त की सरकार के कार्यकाल में उद्योग धंधे बिजली की आंख मिचौली से चौपट हो गए हैं। वहीं जनता ढिबरी युग मे जीने के लिए मजबूर है। राज्य सरकार उपलब्धि दिखाने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष युवाओ को पांच लाख नौकरी देने का वायदा का क्या हुआ। युवा वर्ग देख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। वही आदिवासी दलित महिलाओं की हत्या व बलात्कार की घटना दिन प्रतिदिन घट रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हेमन्त सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, तुष्टीकरण एवं धर्मान्तरण को बढ़ावा मिला है। पंचायतों के चुने हुए जनप्रतिधियों के अधिकार छीन ली गयी है। सरकार, किसान विरोधी सरकार, महिला विरोधी सरकार बनकर रह गयी। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हेमन्त सरकार के कृत्यों की वजह से झारखंड की अस्मिता पर ग्रहण लग गया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने व झूठे केस कर जेल भेज रही है । इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा व भाजपा मीडिया प्रभारी रौशन कुमार शामिल थे।
