रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए अलर्ट मोड में रहा जिला प्रशासन
हजारीबाग में रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसमें 5,000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी शामिल थी। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और जुलूस की मॉनिटरिंग के लिए कई मंच तैयार किए।

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में रामनवमी का जुलूस और अखाड़ा परंपरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में जहां सतर्कता बढ़ाये रखा।साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर और आसपास क्षेत्र में 5,000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जबकि जुलूस मार्ग की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। सभी अखाड़ा के वाहनों पर लगे जीपीएस ट्रैकर से नजर रखी जा रही थी। डीआईजी अंजनी कुमार झा, डीसी शशि प्रकाश सिंह, एसपी अंजनी अंजन, सदर एसडीओ आदित्य पांडे, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, गोपनीय शाखा प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह सहित शहर के सभी थाना प्रभारी जामा मस्जिद रोड, झंडा चौक जैसे संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर जुलूस को आगे बढ़ा रहे थे।
जूलुस मार्ग में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी जुलूस को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे थे।प्रशासन ने किसी भी संभावित उपद्रव से निपटने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई थी। वही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने जुलूस में अखाड़ा करतब दिखाने वाले क्लबों को सुरक्षा के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव की किए गए थे। अब तक प्रशासन एक मंच तैयार करती थीं, जहां से पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग होती थी। इस बार मंच की संख्या बढ़ा दी गई है। हर एक एंट्रेंस पॉइंट के निकट प्रशासन ने मॉनिटरिंग के लिए मंच तैयार किए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


