शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील
बरही थाना में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीओ जोहन टुडु ने अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी नागरिकों से आपसी सम्मान और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

बरही प्रतिनिधि। बरही थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जोहन टुडु और संचालन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर,जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। एसडीओ जोहन टुडु ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार गश्त करते रहेंगे रहेंगे।
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि हुड़दंगियों और नशापान कर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट साझा करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और शांति व सौहार्द सद्भाव से त्योहार मनाएं। बैठक में शामिल सुरेंद्र रजक, आजसू नेता राज सिंह चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष मो कयूम, जेएलकेएम नेता कृष्णा यादव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, कांग्रेस नेता मो तौकीर, मुखिया गोविंद साहू, मुखिया मनोज कुमार, समाजसेवी मो तस्लीम, डीलर संघ अध्यक्ष डोमन पांडेय, मो सागीर, मो रिज़वान, समाजसेवी मो बेलाल, पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो एवं मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव ने शांति और सौहार्द से होली मनाने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



