Hazaribagh News: विद्युत विभाग की बोलेरो पलटा बाल बाल बचे लोग

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बरकट्ठा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटलों के पास पार्किंग की कमी के कारण जीटी रोड पर कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। हाल ही में, विद्युत विभाग की बोलेरो पलटी, जिसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय नेताओं ने इस समस्या का जल्दी समाधान न होने पर बड़े हादसों की चेतावनी दी।

Hazaribagh News: विद्युत विभाग की बोलेरो पलटा बाल बाल बचे लोग

Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के घंघरी, झुरझुरी, सकरेज तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने होटलों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण दोनों छोर पर दर्जनों गाड़ियां जीटी रोड पर ही खड़ी रहती है। रोड किनारे मालवाहक वाहनों के खड़े करने से हादसे बढ़ रहे हैं। सोमवार को बरकट्ठा से हजारीबाग जा रहे विद्युत विभाग की बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार तीन लोग बाल बाल बच गए। यह घटना शाम पांच बजे की है।

स्थानीय नेताओं की चिंता

जेएमएम नेता प्रमोद गुप्ता के मुताबिक घंघरी, झुरझुरी, सकरेज स्थित लाइन होटलों में चालक भोजन करने जाते हैं। होटलों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर प्रतिदिन मालवाहक गाड़ियां जीटी रोड पर खड़ी कर देते हैं। जीटी रोड पर छोटी-बड़ी वाहन तेज गति से आवाजाही करती है। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही के कारण कई बाइक सवार तथा कई ग्रामीण लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

प्रशासन की अनदेखी

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक महकमा और जनप्रतिनिधि के अधिकारी गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क पर खड़ी गाड़ियों कि अनदेखी की जाती है। रात के अंधेरे में तेजी से चलने वाले वाहनों की टक्कर हो जाती है। उन्होंने कहा कि समय रहते इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में बड़ी हादसा हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घंघरी, झुरझुरी, सकरेज में पार्किंग की समस्या के कारण क्या हो रहा है?−
पार्किंग की कमी के कारण जीटी रोड पर कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे हादसों की संख्या बढ़ रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: विद्युत विभाग की बोलेरो पलटा बाल बाल बचे लोग