Hazaribagh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा हादसा टला ओल्ड आईसीयू में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओल्ड आईसीयू वार्ड में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब ऑक्सी

Hazaribagh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा हादसा टला  ओल्ड आईसीयू में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओल्ड आईसीयू वार्ड में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी जान-माल की हानि हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओल्ड आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर को जैसे ही खोला गया, उसमें तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और मापक यंत्र मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। घटना के समय वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के परिजनों में दहशत फैल गई।

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में मौजूद जीवन रक्षक उपकरणों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।