जिला स्तरीय शिक्षक समागम में बरही प्रखंड के शिक्षक हुए सम्मानित
बरही प्रखंड के शिक्षकों ने डायट हजारीबाग में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक समागम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में निर्मला पंडित और तुलसी कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। मनोज कुमार ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

बरही प्रतिनिधि। प्रशिक्षण संस्थान डायट हजारीबाग में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक समागम में बरही प्रखंड के शिक्षकों का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रखंड का नाम रोशन किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में बरही के तिलैया बस्ती की शिक्षिका निर्मला पंडित और पुरुष वर्ग में बरही के खेरौन के शिक्षक तुलसी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बरही के बुंडू विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं केवाल विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय बरसोत की मुनमुन को सम्मानित किया गया।
विजेता शिक्षक और शिक्षिकाओं को जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयोजक भरत यादव, प्रदेश प्रतिनिधि कृष्णा प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल केसरी, कमल शंकर पंडित और मो तैयब ने शिक्षकों की प्रशंसा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


