अंतिम संस्कार में सिमरिया नहीं पहुंचे सदर एसडीओ अशोक कुमार
हजारीबाग में सदर एसडीओ अशोक कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए, जिससे परिवार में भारी विरोध हुआ। अनीता के बेटे अलौकिक ने मुखाग्नि दी। स्थानीय लोगों ने एसडीओ के परिवार का...

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर एसडीओ अशोक कुमार अपनी अनीता देवी के अंतिम संस्कार में रविवार सिमरिया के बेलगड्ढा नहीं पहुंच सके। इसे लेकर परिजनों में भारी विरोध है। मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने कहा कि एसडीओ से उनका मतलब नहीं रहा है। हित परिजन अब उनसे नाता संबंध नहीं रखेंगे। इधर उनके पुत्र अलौकिक ने मुखाग्नि दी। अशोक कुमार को रांची देवकमल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। शनिवार की रात अनिता देवी के परिजन हजारीबाग पुलिस की अभिरक्षा में चतरा जिले के सिमरिया के बेलगड़ा पहुंचे। इसके बाद पूरा गांव शोक में डूब गया। रात भर रोने बिलखने की आवाज आती रही। रविवार को सिमरिया के बेलगडा के श्मशान घाट में अनीता देवी का अंतिम संस्कार किया गया। अपनी मां को मुखाग्नि उनका नौ वर्षीय बेटा अलौकिक किसलय उर्फ टिटू ने दिया। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। जिससे अनिता देवी के मायके में भारी रोश देखा गया। अग्नि संस्कार में अशोक कुमार के नहीं पहुंचने से उनके गांव के लोगों में भारी आक्रोश दिखा। बताया जाता है कि इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सामाजिक निर्णय लेते अशोक कुमार के परिवार को बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। लोगों का कहना था कि वह लोग उनके साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे।अग्नि संस्कार के समय सिमरिया के अंचलाधिकारी सिमरिया थाना प्रभारी बेलगड्डा के मुखिया एवं अन्य पुलिसकर्मी ग्रामीण अशोक कुमार के गोतिया सभी ग्रामीण मौजूद थे । मृतिका अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। इधर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में शहर में रविवार को न्याय मार्च निकाला गया। इसमें आरोपी एसडीओ को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठायी गयी। महिलाओं ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ खूब विष वमन किया। न्याय यात्रा बुढ़वा महादेव से होकर झंडा चौक तक गयी। इसके बाद वहां सभा हुई। कैंडल मार्च भी निकाला गया। मौके पर सदर विधायक ने आरोपी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की बात कही। संयोजक अभिषेक कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।