दारू में पांच घंटा एनएच 522 जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी कतार, राहगीर रहे परेशान

Apr 07, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी में घायल गुलाब साव की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत के बाद दारू में जनाक्रोश भड़क गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच-522 पर जाम लगाया। वे मृतक के परिवार को नौकरी, मुआवजे और आरोपियों की कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।

दारू में पांच घंटा एनएच 522 जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी कतार, राहगीर रहे परेशान

दारू प्रतिनिधि 27 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छोटका इरगा निवासी गुलाब साव 32 वर्ष की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत के बाद दारू में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने दारू चौक के पास एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित परिवार को मृतक के पत्नी के लिए नौकरी, सरकारी मुआवजे और आरोपियों की कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। यह जाम पांच घंटे तक रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर ट्रकों और यात्री बसों की लंबी कतार लग गई है।

जिससे राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अपने घर का कमाऊ सदस्य था, उसकी मौत से परिवार के सामने संकट आ गया है।जाम की सूचना मिलते ही दारू सीओ रामबालक कुमार, बीडीओ हारून रसीद और थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे,जाम हटाने की अपील कर रहे थे। लेकिन उनलोगो की एक नहीं चली। पांच घंटे जाम के बाद अंत में ठोस और लिखित आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। आश्वासन में कस्तूरबा विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र या आंगनवाड़ी में नौकरी, और बच्ची को 18 साल तक छात्रवृति सहित अन्य आश्वासन शामिल है।क्यों किया गया सड़क जामबीते 27 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान दारू काली मंडप के पास विवाद हुआ था। इस दौरान बासोबार और बक्सीडीह के चार युवकों ने मिलकर गुलाब साव पर हमला किया था। आरोप है कि आकाश, विशाल और मनीष ने गुलाब को पकड़ा और करण कुमार ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया था। गंभीर हालत में उसे रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।